CBSE

|

Class 7

|

Hindi

|

By - Dr. Meenu Bhatnagar

Rashtravaani Hindi Pathmala for Class 07 (2025-26)

ISBN/SKU: 9789357267618

Check Delivery

About the Book

पुस्तक के बारे में...

 

'राष्ट्रवाणी' हिंदी पाठमाला श्रृंखला में कक्षा 1 से 8 राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) तथा फाउंडेशनल स्टेज कक्षा 1 और 2 राष्ट्रीय पाठ्यचर्या (NCF-FS, 2022) की रूपरेखा पर आधारित है, जो इस श्रृंखला को कक्षा 3 से 8 तक की स्कूली शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या (NCF-SE, 2023) ढाँचे के अनुरूप भी बनाता है। इसमें विद्यार्थियों की जिज्ञासा, कल्पनाशक्ति, रुचि, चिंतन, अभिव्यक्ति, उन्मुक्त सोच तथा भाषा के अबाधित प्रयोग को विशेष स्थान दिया गया है। पाठ्यसामग्री को एनसीएफ 2023 में उल्लेखित पाठ्यचर्या लक्ष्यों और दक्षताओं (Curriculum Goals and competencies) के अनुरूप विकसित किया गया है। शिक्षाप्रद पाठों में महत्वपूर्ण शिक्षण पद्धतियों और सिद्धांतों पंचपदी शिक्षा पद्धति, प्रमाण, पंचकोश तथा पाठ्यचर्या के विभिन्न लक्ष्यों को समाहित किया गया है। साथ ही पाठ्यसामग्री के माध्यम से एनसीएफ 2023 में वर्णित 21वीं सदी के विभिन्न कौशलों- आलोचनात्मक सोच, समस्या समाधान, रचनात्मकता, सहयोग, संचार, डिजिटल साक्षरता, अंतरविषयक, कला एकीकरण, सामाजिक-भावनात्मक अधिगम, अनुभवात्मक अधिगम आदि कौशलों के विकास पर बल दिया गया है। पुस्तक में शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप ऐसी गतिविधियाँ और अभ्यास दिए गए हैं जो विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देते हैं। हमारी राष्ट्रवाणी हिंदी पाठमाला श्रृंखला के अंतर्गत-

  • हिंदी पाठमाला भाग-1 से 8 तक
  • अध्यापक-पुस्तिकाएँ भाग-1 से 8 तक
  • डिजिटल संसाधन आदि सम्मिलित हैं।

पुस्तक श्रृंखला के मुख्य आकर्षण-

  • सूची पृष्ठ: इसके अंतर्गत पाठों का क्रम, पृष्ठ संख्या, व्याकरण बिंदु, भाषाई व विषय संवर्धन गतिविधियाँ, गहन चिंतन,

पाठ-उद्देश्य का परिचय दिया गया है।

  • पुस्तक के विषय में: 'पाठ्यपुस्तक में कहाँ क्या' इसकी जानकारी मिलेगी।
  • पाठ-प्रवेश: पाठ-प्रवेश के द्वारा विद्यार्थियों को वैचारिक अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ पाठ से जोड़ने का प्रयास।
  • विविध विधाएँ: विद्यार्थियों की रुचि को ध्यान में रखते हुए स्तर के अनुसार चित्रकथा, कविता, कहानी, संस्मरण, पत्र, नाटक, यात्रा

वृत्तांत, निबंध, रिपोर्ताज, डायरी, एकांकी, आत्ममकथा, जीवनी, व्यंग्य, आलेख आदि विभिन्न विधाओं को सम्मिलित किया गया है।

  • शब्दार्थ: इसके द्वारा नए शब्दों पर विद्यार्थियों का ध्यान केंद्रित किया गया है।
  • श्रुतलेख: विद्यार्थियों के शुद्ध उच्चारण और लेखन में सहायक होगा।
  • बात पाठ की: इसमें शिक्षक, अभिभावक, पठन, और श्रवण कौशल के विकास के लिए सभी पाठों में विभिन्न गतिविधियों

को सम्मिलित किया गया है।

  • मौखिक अभिव्यक्ति: विद्यार्थियों की मौखिक विकास और स्वतंत्र अभिव्यक्ति को बढ़ाने में सहायक होगी।
  • पाठ से आगे: इसमें मुख्य विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास, स्वतंत्र अभिव्यक्ति, लेखन, पठन, श्रवण, वाचन कौशलों को

विकसित करने का अवसर प्रदान किया गया है।

  • मूल्यपरक प्रश्न: विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक के केंद्रीय भाव को समझने में सहायक होंगे।
  • बात भाषा की: इसके अंतर्गत भाषा ज्ञान को विकसित करने के लिए व्याकरण के सिद्धांतों और अभ्यास कार्य को

सम्मिलित किया गया है।

  • चिंतन संवर्धन गतिविधियाँ : इसमें ऐसे अनेक अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है, जिससे विद्यार्थी कहानी

सुनना, अभिनय करना, कल्पना करना, परिचर्चा, अनुच्छेद, पत्र, संवाद, चित्रवर्ण, चर्चा आदि के माध्यम से हिंदी भाषा-ज्ञान को परिपक्व कर सकें तथा कल्पनाशक्ति, सृजन-क्षमता, अवलोकन दक्षता हिंदी भाषा-बोध विकसित कर सकें।

  • परियोजना कार्य: परियोजना पाठ योजना, पाठ के साथ भाव, अभ्यास के उत्तर तथा आदर्श प्रश्न-पत्र के साथ दी गई है।
  • डिजिटल संसाधन
  • ई-बुक (e-book) * एनिमेटेड पाठ * सभी पाठों के अभ्यास * शब्दकोश

हमें आशा है कि विभिन्न विशेषज्ञों के परिपूर्ण और रोचक पाठ्यसामग्री से युक्त यह श्रृंखला आपको पहली दृष्टि पर खरी उतरेगी। यद्यपि इस श्रृंखला को त्रुटिरहित बनाने का भरपूर प्रयास किया गया है तथापि इसे बेहतर बनाने के लिए आपके सुझाव आमंत्रित हैं।
प्रकाशक

Category Course Book
Format Digital Book
Type Course Book
No. of pages 120

Related Product


CBSE - Rashtravaani Hindi Pathmala for Class 02 (2025-26)

पुस्तक के बारे में...  ...

₹226.80 ₹252 10% off

CBSE - Rashtravaani Hindi Pathmala for Class 05 (2025-26)

पुस्तक के बारे में...  ...

₹245.70 ₹273 10% off

CBSE - Rashtravaani Hindi Pathmala for Class 08 (2025-26)

पुस्तक के बारे में...  ...

₹264.60 ₹294 10% off

CBSE - Rashtravaani Hindi Pathmala for Class 06 (2025-26)

पुस्तक के बारे में...  ...

₹255.15 ₹283.5 10% off

SCAN, WATCH & LEARN